FIFA चैंपियन फ्रांस पर खूब होगी पैसों की बरसात,जानें कितनी मिलेगी इनामी राशि
फीफा वर्ल्ड कप 2018 की चैंपियन फ्रांस पर अब पैसों की खूब बरसात होने वाली है। फ्रांस ने फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से मात दी आैर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। इसी के साथ फ्रांस पर खूब पैसों की बरसात हो गई। चैंपियन बनी फ्रांस टीम को 38 मिलियन डॉलर यानी लगभग 260 करोड़ रुपए का इनाम मिला। साथ ही 18 कैरेट सोने की चमचमाती ट्रॉफी।