दोबारा सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली देंगेः मायावती बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। बुलंदशहर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि वर्ष 2007 में जब बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी,तब हमें गरीबी और पिछड़ापन विरासत में मिला, लेकिन हमने पांच सालों में इसे बदलने का प्रयास किया है। प्रदेश में कायम गुंडाराज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया। उन्होंने कहा कि बीएसपी ने राज्य के बंटवारे का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा है,जिस पर केंद्र चुप्पी साधे हुए है। केंद्र सरकार हर मामले में लगातार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
प्रमुख समाचार
खस्ताहाल किंगफिशर को उड़ान योजना पेश करने के निर्देश हर ओर से मुसीबतों के मकड़जाल में फंसी किंगफिशर एयरलाइंस समस्याओं से निजात पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने संकटग्रस्त विमानन कम्पनी किंगफिशर को बुधवार तक संशोधित उड़ान योजना पेश करने का निर्देश दिया है.किंगफिशर एयरलाइंस के विमानों के रद्द होने से बुधवार को पांचवें दिन भी यात्रियों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को विमानन कम्पनी ने 64 में से 28 विमानों का संचालन किया. महानिदेशालय ने कम्पनी के विमानों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच का भी निर्देश दिया है.नागरिक उड्डयन महानिदेशक ईके भारत भूषण ने विमानन कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय अग्रवाल से मुलाकात की और कम्पनी से उड़ान रद्द किए जाने पर स्पष्टीकरण लिया.
प्रमुख समाचार
UP: पांचवां चुनावी घमासान 23 को उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान अब पांचवें दौर में पहुंचने को बेताब है. पूरे देश की निगाहें गुरुवार को होने वाले पांचवें दौर के मतदान पर टिकी हुई हैं.उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में होने वाले चुनाव के पांचवें दौर में 13 जिलों की 49 सीटों के लिये 23 फरवरी को मतदान होना है.इस चरण में उपेक्षा की त्रासदी झेल रहे बुंदेलखण्ड के कई जिलों तथा समाजवादी पार्टी (सपा) तथा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गढ़ कहे जाने वाले इलाके में चुनाव होंगे.इस दौर के चुनाव में प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव, भाजपा की तेज-तर्रार नेता उमा भारती तथा राज्य के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह समेत कई सियासी हस्तियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा.निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, पांचवें चरण के चुनाव में प्रदेश के फिरोजाबाद, कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रमाबाई नगर, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर तथा महोबा जिलों की कुल 49 विधानसभा सीटों के लिये मतदान होगा.
प्रमुख समाचार
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र कांग्रेस ने अगले महीने होने जा रहे गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया तथा सत्ता में आने पर गरीबों को 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पानी देने का वादा किया.कांग्रेस महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस ने राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया. कांग्रेस ने अगले पांच साल में आवास बोर्ड निगम के माध्यम से 5000 फ्लैट एवं कच्चे मकान उपलब्ध करारकर आवास की समस्या का हल करने का भी आश्वासन दिया. घोषणापत्र में कहा गया है,‘हम धान की परती जमीन का सर्वेक्षण करने तथा उसे कृषि योग्य बनाने के वास्ते कार्य योजना सुझाने के लिए एक कृषि विशेषज्ञ समिति भी बनायेंगे तथा जमीन से संबंधित विवादों के हल के लिए त्वरित अदालतों का गठन किया जाएगा.
प्रमुख समाचार
पेड न्यूज मामले पर चुनाव आयोग ने जारी किए नोटिस पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों के दौरान अपने पक्ष में खबर के प्रकाशन के लिये विभिन्न मीडिया संगठनों को भुगतान करने वाले उम्मीदवारों को चुनाव आयोग ने अब तक 167 नोटिस जारी किये हैं. सबसे ज्यादा 129 नोटिस पंजाब के उम्मीदवारों को जारी किये गये, जबकि उत्तर प्रदेश में 38 नोटिस जारी किये गये.पंजाब में 30 जनवरी को चुनाव संपन्न हो गया,जबकि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है. अधिकारियों ने कहा कि मणिपुर और उत्तराखंड में पेड न्यूज देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है,जहां क्रमश: 28 और 30 जनवरी को चुनाव हो गये.उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पेड न्यूज की शिकायत क्षेत्रीय और स्थानीय मीडिया प्रकाशकों के खिलाफ हुई. बहरहाल किसी भी मामले में शिकायत साबित नहीं हुई है.चुनाव पैनल अंतिम विचार बाद में तय करेगा और वह उम्मीदवारों के जवाब का इंतजार कर रहा है.
स्पेशल रिपोर्ट
बाघिन के हत्यारे तक पहुंचने के लिए जांच टीम को नार्को टेस्ट का ही सहारा बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में एक्सीडेंट में हुई बाघिन की मौत के 19 महीने बाद जांच गति पकड़ने लगी है। बाघिन के हत्यारे तक पहुंचने के लिए अब जांच टीम को नार्को टेस्ट का ही सहारा शेष है। अदालत के आदेश के बाद ही संदेहियों का नार्को टेस्ट कराया जाएगा।
परुलेकर को लेकर विधानसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को सदन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई तथा शोरगुल के कारण स्पीकर ईश्वरदास रोहाणी को दो बार सदन की कार्यवाही पन्द्रह-पन्द्रह मिनट के लिये स्थगित करना पड़ी। विपक्ष के हंगामे का कारण कांग्रेस विधायक कल्पना परुलेकर की पुलिस द्वारा लोकायुक्त पी.पी. नावलेकर की विधानसभा परिसर में कूटरचित फोटो जारी करने पर गिरफ्तारी रहा।
पशुपतिनाथ : जाने शिव के इस नाम के पीछे का रहस्य हिंदू शैव ग्रंथों के मुताबिक शिव लीला ही सृष्टि, रक्षा और विनाश करने वाली है। वह अनादि, अनन्त हैं यानी उनका न जन्म होता है न अंत। वह साकार भी है और निराकार भी। इसलिए भगवान शिव कल्याणकारी हैं। शिव को ऐसी शक्तियों और स्वरूप के कारण अनेक नामों से पुकारा और स्मरण किया जाता है। इन नामों में पशुपति भी प्रमुख है।